{"vars":{"id": "127470:4976"}}

सहायक विद्युत निरीक्षक परीक्षा के प्रवेश पत्र 29 को, परीक्षा 1 फरवरी को जयपुर में ऑनलाइन होगी

 

RNE Network.

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के तत्त्वावधान में सहायक विद्युत निरीक्षक ( ऊर्जा विभाग ) परीक्षा - 2025 के प्रवेश पत्र 29 जनवरी को अपलोड किए जाएंगे।
आरपीएससी के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि 1 फरवरी को जयपुर जिला मुख्यालय पर दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक कम्प्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट ( सीबीआरटी ) माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा होगी। 

 

वेबसाइट पर आवेदन पत्र क्रमांक व जन्मतिथि से प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जा सकेंगे। इसी तरह एसएसओ पोर्टल पर सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने के 60 मिनट पूर्व तक प्रवेश दिया जायेगा।