{"vars":{"id": "127470:4976"}}

देश में सबसे ज्यादा राजस्थान में हो रहा है महिलाओं पर अत्याचार, आंकड़े देख दहल जाएगा दिल

 
Rajasthan: जयपुर जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है वह अब घरेलू हिंसा के मामलों में सबसे आगे बढ़ गया है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है बल्कि उन महिलाओं का आवाज है जो डर के साए में अपने घरों में जी रही हैं।
 आज के समय में राजस्थान में महिला हिंसा काफी बढ़ गया है। कई महिलाएं हैं जो घर में डर-डर के जी रही हैं। यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वूमेन सेफ्टी में बताया गया है। महिला हिंसा के लिए शर्मसार हो चुके जयपुर में एक बार फिर से चिंताजनक स्थिति देखने को मिल रही है। महिला हिंसा के मामले में यह शहर सबसे आगे बढ़ चुका है।
 पिछले 5 साल में 1 लाख से अधिक पीड़ित महिलाएं मदद के लिए महिला सुरक्षा और सलाह केंद्र और वन स्टॉप सेंटर पहुंचे जिसमें सबसे ज्यादा संख्या जयपुर की महिलाओं का ही है।
 घरेलू हिंसा के मामलों में भावनात्मक और मानसिक प्रताड़ना मारपीट घर से बाहर निकालने की धमकी जैसी शिकायत है शामिल है। पिछले 5 साल में ज्यादातर महिलाएं राजस्थान की ही मदद मांगने के लिए आई।
 राजस्थान के 37 वन स्टॉप सेंटर में पिछले 5 साल में 27735 महिलाएं मदद लेने आई इसमें से ज्यादातर महिलाएं राजस्थान के जयपुर की है। मदद मांगने आने वाली महिलाओं में 60% महिलाएं घरेलू हिंसा के शिकार है। राजस्थान में बढ़ता घरेलू हिंसा लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
प्रदेश भर के आंकड़े
प्रदेश में वर्ष 2020-21 से 202425 तक घरेलू हिंसा से पीड़ित 72,152 महिलाएं महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्रों पर पहुंचीं।
-साल 2020-21 में 5,898 महिलाएं
-साल 2021-22 में 7,845 महिलाएं
-साल 2022-23 में 9,089 महिलाएं
-साल 2023-24 में 20,070 महिलाएं
-साल 2024-25 में 29,250 महिलाएं