{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राज्यसभा की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित, राजस्थान में 3 सीटों के लिए 18 जून को होंगे चुनाव

 

RNE Network.

चुनाव आयोग ने 10 राज्यों में राज्यसभा की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह सहित कई सदस्यों का कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा हैं।

आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार राजस्थान और मध्य प्रदेश की तीन-तीन, झारखंड की दो और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम की एक-एक सीट के लिए चुनाव होगा। राजस्थान में रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा सांसद राजेन्द्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का कार्यकाल अगले महीने पूरा हो जाएगा। चुनाव की अधिसूचना पहली जून को जारी की जाएगी।

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून हैं। वहीं 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 11 जून तक नाम वापस ले सकेंगे। 18 जून को मतदान होगा और इसी दिन वोटों की गिनती कर नतीजों का ऐलान किया जाएगा।