बीकानेर के डॉक्टर शेखावत को पाली पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी!
पाली में डॉक्टर सुरेन्द्रसिंह शेखावत प्रभारी, जानिए 07 जिलों में किसे जिम्मेदारी!
Rudra News Express Jaipur-Bikaner.
बीजेपी ने पंचायत राज चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी हैं। इसी कड़ी में 07 जिलों में प्रभारी- सह प्रभारी घोषित किए गए हैं। इनमें प्रदेश भाजपा के नेता एवं प्रवक्ता डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत को पाली जिले में पंचायत राज चुनाव का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार यह सूची जारी की गई है।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी की ओर से जारी संशोधित सूची के अनुसार पाली जिले में डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के साथ ओम प्रकाश भड़ाना और पूनमचंद चौधरी को भी जिला चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. शेखावत भाजपा राजस्थान में प्रदेश प्रवक्ता के रूप में सक्रिय हैं। वे हाल ही बीकानेर में पार्षद का चुनाव जीते हैं। हालांकि पार्टी अल्पमत में होने के बावजूद मेयर का चुनाव लड़ा जिसमें सफलता नहीं मिली। नई नियुक्ति के साथ उन्हें पंचायत राज चुनाव के दौरान पाली जिले में पार्टी के संगठनात्मक और चुनाव संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सात जिलों के लिए घोषित प्रभारी :
सूची में पाली के अलावा जोधपुर, जैसलमेर, जालौर, दौसा, अजमेर ग्रामीण और राजसमंद जिलों के चुनाव प्रभारियों की भी घोषणा की गई है। इनमें से पाली में ओम प्रकाश भड़ाना, पूनमचंद चौधरी, डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत को जिम्मेदारी दी है। जोधपुर में रविन्द्र सिंह बालावत व आनंद सिंह सोलंकी प्रभारी होंगे। जैसलमेर में दीपसिंह धनानी और रामनिवास मुंडा को जिम्मेदारी। जालौर में गणपत सिंह बाडिया, रमेश कुमार राजदेवा चुनाव प्रभारी बनाए गए हाँ। दौसा में पूजा कपिल मिश्रा, शशि प्रकाश शर्मा को दायित्व दिया गया। अजमेर ग्रामीण में बालमुकुंद आचार्य, एकता अग्रवाल और राजसमंद में सुशील कटारा, विदुतल शंकर अवस्थी, पंकज बैराणा प्रभारी बने हैं।