{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner Police : 65 ASI, 44 हेड कांस्टेबल, 269 कांस्टेबल का ट्रांसफर, 96 हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत, देखे लिस्ट

 

 

 

 

 

 

RNE Bikaner.

बीकानेर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने एक साथ एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर पर व्यापक तबादला सूची जारी की है। इस फेरबदल का असर जिले के लगभग सभी थाना क्षेत्रों और पुलिस इकाइयों पर देखने को मिलेगा।

आदेशों के अनुसार 65 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 44 हेड कांस्टेबल और 269 कांस्टेबल का तबादला किया गया है। इसके साथ ही 96 पुलिसकर्मियों को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति देते हुए नई नियुक्ति भी दी गई है।

पुलिस विभाग की इस बड़ी प्रशासनिक कवायद का उद्देश्य विभिन्न थानों और शाखाओं में कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, अनुभवी कार्मिकों का संतुलित वितरण करना तथा पुलिसिंग को और मजबूत बनाना माना जा रहा है। तबादलों और पदोन्नति के बाद अधिकांश थाना क्षेत्रों में नए स्टाफ ने कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है।

एक नजर में तबादले: 
 

ASI के तबादले देखे लिस्ट: 65

हेड कांस्टेबल के तबादले देखे लिस्ट: 44


कांस्टेबल के तबादले देखे लिस्ट: 269

हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत देखे लिस्ट: 96