बीकानेर: ‘सुपने में सखि..’ फेम रफीक सागर का हार्ट अटैक से निधन, ख्यातनाम गायक राजा हसन के पिता थे सागर
Dec 21, 2024, 12:04 IST
RNE Network बीकानेर से एक बुरी खबर सामने आई है। प्रख्यात सूफी और गजल गायक रफीक सागर नहीं रहे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह बीकानेर में निवास पर उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। हॉस्पिटल ले गये मगर जान नहीं बच सकी। राजा हसन इस वक्त मुंबई में ‘बैटल ऑफ द बैंड्स’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्हें समाचार दिया गया है वे रवाना हो रहे हैं। रफीक सागर को बीकानेर की गंगा-जमुनी तहजीब का ध्वजवाहक संगीतकर कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्षत्रिय फिल्म के "सुपने में सखि देख्यो नन्दगोपाल.." तो महज एक झलक है सावन-भादो के जागरण तो सागर की मौजूदगी के बिना फीके होते हैं। "बाबा एकर तो दरबार में बुलाय लीजे रे.." "बाबे रे दरबार में बाजे मार घमाघम.." जैसे कव्वाली के अंदाज में गाये उनके भजन यात्रियों के उत्साह बढ़ाने वाले रहे हैं।