{"vars":{"id": "127470:4976"}}

ब्रिक्स की जयपुर में बैठक 4 मार्च से, ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों की 3 दिन बैठक चलेगी

 

RNE Network.

ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों ( एफएमसीबीजी ) की बैठक की मेजबानी जयपुर को मिली है। यह बैठक 4 से 7 मार्च तक प्रस्तावित है।

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने सोमवार को सचिवालय में बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जयपुर में इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन से राज्य की संस्कृति, पर्यटन, विकास और प्रशासनिक क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
 

ऐसा समूह है ब्रिक्स:
 

ब्रिक्स दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक महत्त्वपूर्ण समूह है। इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल है। इसका उद्देश्य वैश्विक आर्थिक शासन में सुधार और सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाना है।