{"vars":{"id": "127470:4976"}}

सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट में स्थगित की आज की परीक्षा, राजस्थान की परीक्षाओं पर कोई असर नहीं होगा

 

RNE Network.

ईरान - इजरायल के बीच युद्ध के चलते सीबीएसई ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, साउदी अरब और यूएई ( मिडिल ईस्ट ) में आज सोमवार को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
 

परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज के अनुसार ईरान सहित खाड़ी के देशों में सोमवार को होने वाली परीक्षा स्थगित रहेगी। बोर्ड 3 मार्च को स्थिति का आकलन करने के बाद 5 मार्च को होने वाली परीक्षा शिड्यूल को लेकर फैसला करेगा। इस निर्णय का असर राजस्थान में होने वाली परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा।