Rajasthan Residential Scheme : राजस्थान में आवासीय योजना के तहत मिलेगी सस्ते फ्लैट, इन शहरों में लांच
राजस्थान सरकार द्वारा लोगों को सस्ते फ्लैट उपलब्ध करवाने के लिए योजना लांच की गई है। इस योजना के तहत राजस्थान के भिवाड़ी में 8 मंजिला आवासीय योजना को पहले ही लांच किया जा चुका है और इसके लिए आवेदन मांगे जा रहे है। इसी तर्ज पर राजस्थान आवासन मंडल अलवर की तरफ से योजना तैयार की गई है।
जहां पर भिवाड़ी में 8 मंजिला फ्लैट बनाए जा रहे है, वहीं अलवर की बता की जाए तो वहां पर 4 मंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे। इन प्लैट में योजना के तहत हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए एनईबी एक्सटेंशन इलाका देखा गया है।
भिवाड़ी में आवेदन की प्रक्रिया जारी
सरकार की तरफ से दिसंबर माह में भिवाड़ी में आवासीय योजना को लांच किया था। जहां पर अरावली विहार में 8 मंजिल में 32 फ्लैट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके लिए आवासन मंडल की तरफ से 3 बीएचके के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। पहले इसका अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई थी, लेकिन इस दौरान पर्याप्त आवेदन नहीं आए थे। 31 जनवरी तक की बता की जाए तो मात्र 6 आवेदन ही प्राप्त हुए थे।
बाद में इनकी तिथि को बढ़ा दिया गया था। अब तक केवल 8 से नौ ही लोग ही फ्लैट लेने के इच्छुक दिखाई दिए है। ऐसे में फिर से आवसन मंडल की तरफ से आवेदन की तिथि को बढ़ाया जाएगा। आवासन मंडल का मानना है कि आवेदन कम आने का कारण एकमुश्त राशि जमा करना रहा। यानी किस्तों में राशि जमा करने का प्रावधान नहीं रखा गया। एक फ्लैट की कीमत 55 लाख रखी गई थी।
अलवर में मिलेगी फ्लैट की सुविधा
भिवाड़ी के बाद अब अलवर में आवासीय योजना को लागू किया गया है। जहां पर चार मंजिला फ्लैट तैयार किया जाएंगे। इसमें एकमुश्त राशि की जगह किस्तों में भी राशि लेने की योजना बनाई जा रही है। एनईबी एक्सटेंशन में बोर्ड की जमीन पर यह फ्लैट बनाए जाएंगे। थ्री बीएचके फ्लैट की कीमत क्या होगी, यह बाद मार्च में तय होगा। यहां आधुनिक सुविधाएं देने की योजना है।
आवासन मंडल के कुछ भवन खाली
आवासन मंडल ने एनईबी एक्सटेंशन योजना में फ्लैट तैयार किए थे, लेकिन दो दर्जन से अधिक फ्लैट अभी खाली हैं। बताया जा रहा है कि दरें अधिक होने के कारण ग्राहक नहीं आए। इसे देखते हुए नई योजना में आवासों की दरें वही रखी जाएंगी, जिससे कि लोग भुगतान कर सकें।
उप आवासन आयुक्त पीएम मीणा ने बताया कि भिवाड़ी आवासीय योजना में आवेदन कम आए हैं। ऐसे में वहां आवेदन करने की तिथि बढ़ाएंगे। साथ ही, अलवर में भी अप्रेल में योजना लॉन्च करने की तैयारी है। यहां 8 की जगह 4 मंजिला फ्लैट बनाने की योजना है।