{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मुख्य सचिव सुधांशु पंत केंद्र  में जाएंगे, केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग में सचिव पद पर नियुक्ति

 

RNE Network.

राजस्थान की ब्यूरोक्रेशी में देर कल रात अचानक के बड़ा व नाटकीय परिवर्तन हुआ है। इसे ब्यूरोक्रेशी में बड़ा धमाका माना जा रहा है। इसका संकेत तो मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने रविवार को सीओएस की बैठक में दे दिया था। उस बैठक में मुख्य सचिव ने कहा था कि राजस्थान ब्यूरोक्रेशी में बड़ा धमाका होने वाला है, जिसे देखकर आप सभी भौचक्के रह जाएंगे। 

उसके बाद से ही ब्यूरोक्रेशी में कई कयास लगने शुरू हो गए थे। जिसका पटाक्षेप कल देर रात हुआ। जब मुख्य सचिव सुधांशु पंत की सेवाएं केंद्र में जाने के आदेश हो गए। पंत को केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। ब्यूरोक्रेशी में इतना बड़ा धमाका होगा, यह उम्मीद किसी को भी नहीं थी।

अब आयेगा नया मुख्य सचिव:
 

सुधांशु पंत के केंद्र में जाते ही इस बात की चर्चा आरम्भ हो गयी है कि अब राजस्थान में नया मुख्य सचिव कौन होगा। कई तरह के कयास इसको लेकर ब्यूरोक्रेशी ने लगाने आरम्भ कर दिए है।