मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का कार्यकाल 6 महीनें बढ़ा, वे अब 28 फरवरी 2027 तक सीएस बने रहेंगे
Aug 21, 2026, 08:27 IST
RNE Network.
राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को केंद्र सरकार ने 6 महीनें का एक्सटेंशन दे दिया है। वी श्रीनिवास 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे। उनके एक्सटेंशन की चर्चा पहले से चल रही थी। कल केंद्र सरकार ने उसके आदेश जारी कर दिए।
अब केंद्र से 6 महीनें का एक्सटेंशन मंजूर होने से वी श्रीनिवास 28 फरवरी 2027 तक मुख्य सचिव के पद पर रहेंगे। राज्य सरकार ने पिछले दिनों मुख्य सचिव के एक्सटेंशन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भिजवाया था, जिसे मंजूरी दे दी गयी। वी श्रीनिवास ने 17 नवम्बर 2025 को राजस्थान के मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। मुख्य सचिव बनने से पहले वे केंद्र में डेपुटेशन पर थे।