अलग अलग वर्गों से सीएम आज से शुरू करेंगे बजट पर संवाद, 15 दिन बाद है विधानसभा का बजट सत्र
Jan 16, 2025, 11:49 IST
RNE Network राज्य की 16 वीं विधानसभा का बजट सत्र इस बार 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। जिसमें राज्य का बजट पेश किया जायेगा। ये भजनलाल सरकार का दूसरा बजट होगा। इसके लिए आम जन से तो सुझाव ले लिए गए। आज से सीएम बजट पर अलग अलग वर्गों से चर्चा करेंगे। इसी सत्र के दौरान फरवरी में राज्य का बजट पेश होगा। सीएम इसके लिए कर्मचारी, व्यापारी, किसान, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला व युवाओं से संवाद करेंगे। ठीक इसी तरह 23 से 29 जनवरी तक स्थानीय अधिकारी संभाग स्तर पर बजट को लेकर संवाद आयोजित करेंगे। इस तरह है बजट पर संवाद:
- 16 जनवरी-- कर्मचारी संघ
- 17 जनवरी-- चिकित्सा एवं जनजातीय क्षेत्र
- 20 जनवरी-- उद्योग एवं सेवा तथा कर सलाहकारों, व्यापार व उद्योग जगत के प्रतिनिधि
- 21 जनवरी-- युवा व खेल क्षेत्र, महिला एवं प्रतिभाशाली छात्र
- 22 जनवरी-- किसान, पशुपालक, एनजीओ, उपभोक्ता फोरम सदस्य