राष्ट्रीय राजस्थानी संगोष्ठी का समापन -
RNE Bikaner
बाड़मेर । राजस्थानी संत परम्परा ने न केवल धार्मिक -आध्यात्मिक चेतना को स्वर प्रदान किया बल्कि सामाजिक समरसता, मानवीय मूल्यों, नैतिकता, लोकमंगल और जीवन-दर्शन की ऐसी व्यापक दृष्टि विकसित की जो आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। यह विचार प्रतिष्ठित कवि-आलोचक डाॅ.मदन सैनी ने साहित्य अकादमी एवं माधव काॅलेज द्वारा आयोजित दो दिवसीय ' राजस्थानी संत परम्परा एवं साहित्य ' विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में अपने अध्यक्षीय उदबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राजस्थानी संत काव्य लोक कल्याण का पर्याय है ।
राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक रमेश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि समारोह समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ. बंशीधर तातेड़ ने कहा कि राजस्थानी संतों की वाणी में जहाँ एक ओर आत्मा और परमात्मा के सम्बन्ध की गहन व्याख्या मिलती है, वहीं दूसरी ओर जीवन के व्यवहारिक पक्ष, मानवीय संवेदना, मानवता और लोककल्याण का संदेश भी मुखर होता है। राजस्थानी संत-काव्य सामाजिक समरसता का सत संदेश है। शिक्षाविद रमेशसिंह राजपुरोहित ने साहित्य अकादेमी का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि राजस्थानी संत काव्य आज के युवाओं को नवजीवन जीने की सीख देता है इसलिए प्रत्येक युवा का राजस्थानी संत साहित्य का अध्ययन करना ही चाहिए। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु उन्होंने राजस्थानी परामर्श मंडल के संयोजक प्रोफेसर अर्जुनदेव चारण का आभार ज्ञापित किया। सत्र का संयोजन डाॅ.गजेसिंह राजपुरोहित ने किया।
दो दिवसीय राष्ट्रीय के दूसरे दिन के चतुर्थ सत्र प्रतिष्ठित कवि-आलोचक डाॅ.गजेसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डाॅ.रामरतन लटियाल ने जसनाथी संत परम्परा तथा डाॅ.नगेंद्र बाला ने संत दादूदयाल की काव्य परम्परा पर अपने आलोचनात्मक शोध-आलेख प्रस्तुत किया। पंचम सत्र प्रतिष्ठित कवि मानसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें डाॅ.श्रवणदान ने तेरापंथी संत-काव्य तथा डाॅ.जगदीश चारण ने संत मल्लीनाथ के व्यक्तित्व-कृतित्व पर आलोचनात्मक शोध-आलेख प्रस्तुत किया।
समारोह के आरम्भ में ख्यातनाम कवि-आलोचक प्रोफेसर अर्जुनदेव चारण एवं डाॅ.गजेसिंह राजपुरोहित ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। साहित्य अकादेमी के उप-सचिव नवीन कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं शिक्षाविदों के साथ ही जोगाराम सारण, देवकुमार पोटलिया,अमरसिंह चौधरी, गुलाबसिंह राठौड़, बाबूलाल खत्री, ओमप्रकाश जोशी, चिमनलाल पुरोहित, जुगलकिशोर जोशी, श्रीमती मीना चौधरी, जसवंत मायल, पूनमाराम, श्रीमती रोशनी व्यास, विजय सियोटा, कपिल सोनी, भीखाराम, गौरीशंकर निमिवाल, मोहनलाल लहंगा, नितेश कुमार, कुलदीप सिंह राजगुरु, कमलसिंह, गणपतसिंह, जुगलकिशोर, दिव्याशु राजपुरोहित, रंजय दिल्ली, रामचन्द्र खत्री, मोडाराम, सवाईराम,भंवरलाल सहित एसीसी कैडेट्स तथा महाविद्यालय के साहित्य-प्रेमी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।