{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कांग्रेस नेता व्यास ने अपने ही नेताओं की पोल खोली, किताब लिखी

 

RNE Network.

कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ नेता सुरेंद्र व्यास ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की कार्यशैली को लेकर कई खुलासे किए है। 
 

उन्होंने अपनी पुस्तक में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत,  हरिदेव जोशी, परसराम मदेरणा सहित कईयों की कार्यशैली पुस्तक में लिखी है। पाँच बार विधायक रहे व्यास की ' एक विफल राजनीतिक यात्रा ' के पुस्तक का विमोचन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने रविवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में किया।
 

इस अवसर पर व्यास ने कहा कि कई दशकों से राजस्थान में कुछ नेता दूसरे दलों के नेताओं के साथ गुप्त समझौता करते हुए अपने हित साधते रहे है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बारे में व्यास ने लिखा कि उन्होंने अपना हित साधने के लिए मानसिंह देवड़ा के खिलाफ लंबित भ्रस्टाचार के एक प्रकरण को वापस लेने का आदेश करवाकर सरदारपुरा की सीट खाली करवा ली। व्यास ने अपनी पुस्तक में प्रदेश के कई नेताओं के बारे में लिखा है।