{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Dausa : महिलाओं ने चुनावी तान छेड़ी, झूम उठे मंत्री किरोड़ी बाबा!

किरोड़ी बाबा के चुनावी ठुमके : चंग की थाप के साथ महिलाओं ने तान छेड़ी, थिरके मंत्री किरोड़ीलाल मीणा

 

Rudra News Express Dausa. 

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के प्रचार के बीच दौसा जिले के बेजुपाड़ा में अनूठा नजारा देखने को मिला। गांव में महिलाएं चंग की थाप पर चुनावी गीत गाती और नृत्य करती नजर आईं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा भी महिलाओं के साथ थिरकते दिखाई दिए। खास बात यह रही कि पारंपरिक लोकगीतों के बीच महिलाएं मोबाइल फोन से वीडियो और रील भी बनाती नजर आईं। 

दरअसल राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के प्रचार में  उत्सव जैसे रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे हैं, तो कहीं गांवों में पारंपरिक गीत-संगीत के बीच चुनावी माहौल रंगीन नजर आ रहा है। दौसा जिले के बेजुपाड़ा में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां महिलाएं चंग की थाप पर चुनावी गीतों पर नाचती-गाती नजर आईं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा भी महिलाओं के साथ थिरकते दिखाई दिए। 

दौसा के बेजुपाड़ा में पंचायत चुनाव के प्रचार के बीच लोक संस्कृति का रंग देखने को मिला। चंग की थाप और चुनावी गीतों के बीच महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। गांव में माहौल ऐसा बना कि पारंपरिक गीत-संगीत के साथ चुनावी उत्साह भी नजर आया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा भी महिलाओं के साथ थिरकते दिखाई दिए। गांव की इस तस्वीर में जहां एक ओर राजस्थान की लोक परंपरा की झलक दिखी, वहीं दूसरी ओर आधुनिक डिजिटल दौर का रंग भी नजर आया। चुनावी गीतों पर नाचती-गाती महिलाओं के हाथों में एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी दिखाई दिए। महिलाएं अपने मोबाइल से वीडियो और रील बनाती नजर आईं। 


ऐसे में साफ लग रहा है कि गांवों में चुनाव प्रचार अब सिर्फ जनसंपर्क तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकगीतों, सामूहिक आयोजनों और सोशल मीडिया के जरिए भी चुनावी माहौल बन रहा है। बेजुपाड़ा की यह तस्वीर परंपरा और आधुनिकता के संगम को दर्शाती है। अब पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को लेकर दौसा जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही हैं। जिले की छह पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर तैयारियां जारी हैं। प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं, वहीं गांवों में चुनाव प्रचार के अलग-अलग रंग भी देखने को मिल रहे हैं। दौसा के बेजुपाड़ा में चुनावी माहौल की यह तस्वीर खास रही, जहां चंग की थाप पर लोकगीत गूंजे, महिलाएं नाचती-गाती नजर आईं और मोबाइल कैमरों में इन पलों को कैद करती दिखीं। गांव की सरकार चुनने के इस लोकतांत्रिक उत्सव में परंपरा और डिजिटल दुनिया दोनों के रंग एक साथ दिखाई दे रहे हैं ।