{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Delhi-Jaipur Highway Jam : दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन लाख मछलियों ने लगा दिया जाम, हर तरफ दिखाई दी मछलियां 

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मछलियां  होने से चालकों को गाड़ियों को वहीं पर रोकना पड़ा और लगभग दो घंटे तक दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम रहा। बाद में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राष्ट्रीय राजमार्ग से मछलियों को हटाया गया और यातायात को दोबारा से भाग लिया गया। इसके कारण लगभग दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
 

दिल्ली से जयपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को उस समय असमंजस की स्थिति बन गई, जब वाहन चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर मछलियां ही मछलियां दिखाई दी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मछलियां  होने से चालकों को गाड़ियों को वहीं पर रोकना पड़ा और लगभग दो घंटे तक दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम रहा।

बाद में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राष्ट्रीय राजमार्ग से मछलियों को हटाया गया और यातायात को दोबारा से भाग लिया गया। इसके कारण लगभग दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। मछलियों के हटाने के बाद जाम खुला और वाहनों ने फिर से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फर्राटा भरना पड़ा। आप भी सोचते होंगे की मछलियों ने जाम कैसे लगा दिया। दरसअल राजस्थान के तिजारा निवासी आस मोहम्मद की थी जो मछलियों का व्यापार करते हैं। आस मोहम्मद ने दिल्ली से मछलियों को मंगवाया था।

जहां पर लगभग तीन लाख मछलियों को पिकअप में भरकर दिल्ली से तिजारा लेकर जा रहे थे। जब पिकअप दिल्ली- जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही थी और रेवाड़ी के निकट अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। इसके कारण पिकअप पलट गई और पिकअप में पानी के साथ भरी गई लगभग तीन लाख मछलियां हाईवे पर बिखर गई। जहां पर हाईवे पर मछलियां ही मछलियां हो गई और वाहनों को निकलने की जगह नहीं बची।

हाईवे पर लगभग तीन लाख मछलियां पड़ी होने के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे और चालकों ने अपनी वाहनों को रोकना पड़ा। बाद में मछली व्यापारी व प्रशासन टीम मौके पर पहुंची। जहां पर मछलियों को हाईवे से हटाने के लिए लगभग दो घंटे लग गए। जहां पर मछलियों को हटाने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यातायात को बहाल किया गया है। 

प्रशासन ने मछलियों को हाईवे से करवाया साफ

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेवाड़ी के निकट मछलियां पड़ी होने के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। जहां पर काफी देर तक मछलियां हवाई पर उछलती रही, लेकिन पानी नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गई। बाद में प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर  मछलियों को साफ करवाया और यातायात को बहाल करवाया। 

मछली व्यापारी को लाखों का हुआ नुकसान 

मछली व्यापारी  तिजारा निवासी आस मोहम्मद ने बताया कि इस घटना से उनको लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। रेवाड़ी के फ्लाईओवर के निकट हादसा हुआ है। पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में पिकअप में भरी हुई करीब 3 लाख रुपये की मछलियां सड़क पर बिखर गईं और नष्ट हो गईं।  

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पलट गई और उसमें रखी हुई क्रेट्स (पेटियां) टूट गईं, जिससे सारी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। यह हादसा न सिर्फ एक वित्तीय नुकसान था, बल्कि इसने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को भी पूरी तरह से रोक दिया। चालक मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।