Rajasthan Excise Policy : राजस्थान में पीने के शौकिन लोगों को अब मिलेगी प्योर शराब, क्यूआर कोड से कर सकेंगे जांच
राजस्थान में अब नकली और मिलावटी शराब के कारोबार पर लगाम लगेगी। इस पर लगाम कसने के लिए राजस्थान आबकारी विभाग ने तकनीक का सहारा लिया है। विभाग ने 'आबकारी सिटीजन ऐप' लॉन्च कर आमजन को ही जांच का सशक्त माध्यम बना दिया है। अब शराब की हर बोतल पर लगे होलोग्राम के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही उसकी असलियत सामने आ जाएगी।
जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद नकाते की पहल पर यह व्यवस्था लागू की गई है। स्कैन करने पर मोबाइल स्क्रीन पर निर्माण इकाई का नाम-पता, उत्पादन तिथि, ब्रांड विवरण और निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य तुरंत उपलब्ध होगा। इससे उपभोक्ता खुद असली और नकली शराब में फर्क कर सकेंगे।
अधिक वसूली पर भी लगेगी
लगाम क्यूआर कोड से वास्तविक मूल्य सामने आने पर दुकानदारों की ओर से अधिक कीमत वसूलने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगेगी। यदि किसी बोतल का क्यूआर कोड स्कैन न हो या निर्धारित मूल्य से अधिक राशि ली जाए, तो उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 18001806436 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
तुरंत होगी कार्रवाई, लाइसेंस भी निरस्त होगा : आबकारी
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही निरीक्षक और टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। यदि किसी बोतल पर क्यूआर कोड न हो या होलोग्राम से छेड़छाड़ की गई हो तो संबंधित दुकान का लाइसेंस निरस्त कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्यों जरूरी थी यह पहल ?
पिछले कुछ वर्षों में नकली और मिलावटी शराब के कारण गंभीर बीमारियों और मौतों की घटनाएं सामने आई है। इससे न केवल उपभोक्ताओं की जान जोखिम में पड़ी, बल्कि सरकारी राजस्व को भी भारी नुकसान हुआ। कई बार ब्रांडेड बोतलों में घटिया शराब भरकर बेचने के मामले उजागर हुए, जो बेहद खतरनाक साबित हुए।
जागरूकता से टूटेगी अवैध सप्लाई चेन
विभाग का मानना है कि यदि उपभोक्ता हर खरीद पर क्यूआर कोड स्कैन करना शुरू कर दें, तो नकली शराब की पूरी सप्लाई चेन स्वतः समाप्त हो जाएगी। विभाग का कहना है कि अपनी सेहत से समझौता न करें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सूचना दें।
दो साल पूर्व पकड़ी थी मिलावटी शराब
आबकारी विभाग ने करीब दो साम पहले सिरोही जिले के पिंडवाड़ा, न धनारी में मिलावटी शराब व नकल ढक्कन पकड़े थे। उस दौरा संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रव भी की थी।