{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Ex IAS Subodh Agrawal Arrest: जल जीवन मिशन घोटाले का आरोपी पूर्व आईएएस दिल्ली से गिरफ्तार

 
RNE Jaipur-New Delhi.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जल जीवन मिशन घोटाले के आरोपी पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को आज दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी कोर्ट ने जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े इस मामले में चार फरार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।
 अग्रवाल पर जल जीवन मिशन में ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने और 960 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आरोप है। 
गुप्ता ने बताया कि अधिकारियों को टेन्डरों में फर्जी सर्टीफिकेट लगाये जाने की जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने दो फर्मो पर कोई कार्यवाही नहीं की। साथ ही 50 करोड़ रूपयें से अधिक के टेन्डरों में एक ऐसी शर्त जोड़ी, जिससे टेन्डरों की गोपनियता भंग हुई।