सीकर के पलसाना में चलते-चलते मोबाइल में विस्फोट, जेब में रखा मोबाइल फटा
Mar 11, 2026, 09:50 IST
RNE Network.
अत्यधिक चार्ज करते समय मोबाइल में विस्फोट होने की कई घटनाएं सामने आई है। तभी तो अत्यधिक समय तक मोबाइल को चार्ज पर रखने की मनाही की जाती है। मोबाइल की बैटरी ही अक्सर नुकसान का जरिया बनती है।
इस बार चार्ज के समय नहीं अपितु जेब में रखे मोबाइल में विस्फोट होने की घटना सामने आई है। सीकर जिले के पलसाना कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग बायपास पर मंगलवार दोपहर एक बाइक सवार की जेब में रखे मोबाइल फोन में अचानक विस्फोट हो गया।
धमाके से बाइक सवार महिपाल सिंह पुत्र रक्षपाल सिंघ अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। विस्फोट से उसकी जांघ पर घाव हो गया, जबकि बाइक गिरने से शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई है।