{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan Water Project : राजस्थान के 13 गांव के खेत पानी से होंगे लबालब, रेत के टिब्बों पर लहलहाएगी फसल 

राजस्थान सरकार के नए प्लान के तहत किसानों के खेत पानी से लबालब होने वाले है
 

राजस्थान सरकार के नए प्लान के तहत किसानों के खेत पानी से लबालब होने वाले है। जहां पर किसानों को सीधे तौर पर फव्वारा सिस्टम के तहत पानी उपलब्ध करवाया जाएगा और फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिलने वाला है।

राजस्थान का बीसलपुर बांध कमांड एरिया प्रदेश का पहला ऐसा क्षेत्र बनने जा रहा है, जहां कमांड एरिया आधुनिकीकरण के तहत 'समुद्धि' पायलट प्रोजेक्ट लागू किया जाएगा। इसके तहत किसानों को नहरों से आगे खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए प्रेशराइज्ड पाइपलाइन नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिससे पानी की बचत होगी और प्रत्येक खेत तक समान रूप से पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

जल शक्ति मंत्रालय के निदेशक अशोक जैफ ने हाल ही परियोजना क्षेत्र का दौरा किया। इस महत्वाकांक्षी योजना की मॉनिटरिंग केंद्र स्तर पर की जा रही है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना 'मॉडर्नाइजेशन ऑफ कमांड एरिया डवलपमेंट' (एम-केंड) योजना के तहत संचालित की जा रही है।

देशभर में चयनित 32 पायलट परियोजनाओं में राजस्थान से बीसलपुर परियोजना को शामिल किया गया है। बीसलपुर कमांड एरिया का कुल क्षेत्रफल 81,800 हेक्टेयर है, लेकिन पायलट परियोजना के लिए 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र का चयन किया गया है।

इसमें अभी राजमहल, दूनी और दाखिया सिस्टम के तहत आने वाले 13 गांवों को शामिल किया गया है। इससे करीब 10 हजार किसान जुड़े हुए हैं। योजना की अनुमानित लागत 75 करोड़ रुपए है।

पाइपलाइन से होगी सीधी सिंचाई

अभी नहरों से खेतों तक पानी पहुंचाने के दौरान काफी मात्रा में जल हानि हो रही है। कई किसान स्वयं इंजन और पाइप लगाकर सिंचाई करते हैं. जिससे अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है। इसे रोकने के लिए खेत स्तर तक प्रेशराइज्ड पाइपलाइन नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इससे हर किसान को निर्धारित मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा।

यह है समृद्धि योजना

एम-कैड के तहत परियोजना

खेत तक प्रेशराइज्ड पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की व्यवस्था

जल हानि और पानी चोरी पर नियंत्रण

कम पानी में अधिक उत्पादन पर फोकस

किसानों को आधुनिक सिचाई तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।