खेजड़ली में पहली अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्ठी, देश विदेश के पर्यावरणविद, वैज्ञानिक, बुद्धिजीवी भाग लेंगे
Aug 11, 2025, 09:09 IST
RNE Network.
जयनारायण व्यास विश्वविधालय, जोधपुर की तरफ से नवाचार किया जा रहा है। विवि के गुरु जंभेश्वर पर्यावरण संरक्षण शोध पीठ, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान , राजस्थान और खेजड़ली शहीदी राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान के संयुक्त तत्त्वावधान में 1 से 3 सितम्बर तक खेजड़ली शहीद स्थल पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।
खेजड़ली शहीद स्थल पर पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। ' हरित आस्था की विरासत : गुरु जम्भेश्वरजी की पर्यावरण नैतिकता और अमृता देवी का बलिदान ' विषय पर यह तीन दिन की संगोष्ठी केंद्रित है। इस संगोष्ठी में देश - विदेश के पर्यावरणविद, शोधकर्ता, शिक्षाविद ऑफलाइन व ऑनलाइन भाग लेंगे।