टोंक के निवाई में कंबल वितरण विवाद पर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने जताया खेद
Feb 25, 2026, 10:22 IST
RNE Network.
टोंक में निवाई के कुरेड़ा बुजुर्ग गांव में गत दिनों कम्बल वितरण कार्यक्रम में उपजे विवाद के बाद भाजपा के पूर्व सांसद सुखबीरसिंह जौनपुरिया ने खेद व्यक्त किया है।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद प्रकट करता हूं। गौरतलब है कि कम्बल वितरण कार्यक्रम में उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को दिए गए कम्बल यह कहते हुए वापस ले लिए कि ये लोग मोदी को गाली देते है। ऐसे में उन्हें कम्बल लेने का अधिकार नहीं। साथ ही बोले थे कि यह कार्यक्रम सरकार का नहीं, बल्कि निजी आयोजन है।