राजस्थान के चार प्रमुख पार्कों का नाम बदलेगा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर होगी पहचान
Jul 7, 2026, 08:47 IST
RNE Network.
देश के साथ साथ राजस्थान में भी स्थानों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। देश के अनेक राज्यों में शहरों, सड़कों, रेलवे स्टेशनों, गांवों आदि के नाम पिछले एक दशक में बड़ी संख्या में बदले गए हैं। राजस्थान में भी नाम बदलने का काम चल रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के चार जिलों के पार्क के नाम बदलने का निर्णय किया गया है।
जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर इन चार जिलों के पार्कों के नाम बदलने का निर्णय मुख्यमंत्री ने लिया है। सीएम ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर जयपुर के वुडलैंड पार्क, जोधपुर के विवेक विहार स्थित सेंट्रल पार्क, कोटा के रामचन्द्रपुरा अटवाल नगर पार्क और उदयपुर के सेक्टर - 12 स्थित पार्क का नाम मुखर्जी के नाम पर रखने की घोषणा की है।