भारत सरकार ने अब इसरो को शुक्रयान की मंजूरी दी
Nov 27, 2024, 10:10 IST
RNE Network अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) के निदेशक नीलेश देसाई ने कहा कि इसरो को शुक्र की परिक्रमा करने वाले उपग्रह शुक्रयान के लिए भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसरो निदेशक ने बताया कि भारत सरकार ने हाल ही में हमारे शुक्र की परिक्रमा करने वाले उपग्रह शुक्रयान को मंजूरी दे दी है। इसे 2028 में लांच किया जायेगा। चंद्रयान 4 का विचार चंद्रयान 3 के अनुवर्ती के रूप में प्रस्तावित किया गया है। जहां हम न केवल चंद्रमा पर उतरेंगे बल्कि मिट्टी और चट्टान के नमूने लेकर भी लौटेंगे।