Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज ने राजस्थान के लिए चलाई स्पेशल मेला बसें
हरियाणा रोडवेज के इस फैसले से हजारों खाटूश्याम भक्तों को फायदा मिलने वाला है
हरियाणा रोडवेज ने राजस्थान के लिए मेला स्पेशल बसों का संचालन किया गया है। हरियाणा रोडवेज के इस फैसले से हजारों खाटूश्याम भक्तों को फायदा मिलने वाला है। राजस्थान के जिला सीकर स्थित खाटू में बाबा श्याम का वार्षिक मेला 21 फरवरी से प्रारंभ होने के साथ श्रद्धालुओं की भी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज प्रबंधन की तरफ से आज से 28 फरवरी तक मेला स्पेशल रोडवेज की बस का संचालन किया जाएगा। रोडवेज प्रबंधन की तरफ से बस के संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप बसों का संचालन किया जाएगा।
स्पेशल बस सेवा के लिए टिकट कांउटर से ही मिलेगी टिकट
स्पेशल बस सेवा के लिए टिकट कांउटर से ही टिकट मिलेगी। यात्री यहीं से टिकट लेकर सीट नंबर प्राप्त कर सकेंगे। यह बस दादरी से ही रवाना होंगी, फिर भी बीच के निर्धारित स्टॉपेज पर श्रद्धालुओं को चढ़ाया जाएगा। यह बस दादरी से बाढड़ा जिसके बाद लोहारू होते हुए राजस्थान सीमा में प्रवेश करेगी। जिसका किराया 284 रुपये और 6 घंटे के सफर के बाद यह खाटू श्याम मेले में पहुंचेगी।
बस ड्राइवरों की ड्यूटी निर्धारित
डिपो प्रशासन ने बस ड्राइवरों, कंडक्टरों और अन्य स्टाफ की ड्यूटियां निर्धारित कर दी हैं और बस स्टैंड से यात्रियों की संख्या के अनुसार बस रवाना की जाएंगी। फिलहाल यह बस सुबह सात बजे बस स्टैंड से खाटू श्याम के लिए शुरू कि गई है। सुबह 10.30 बजे से समय पहले ही चलाई जा रही है। फाल्गुन माह में लगने वाले श्याम बाबा के वार्षिक मेले में राज्य के साथ पड़ोसी राज्यों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
इसको देखते हुए रेलवे की तरफ से भी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। जो सुबह 7 बजे दादरी पहुंच रही है। जिले से इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं जिनकी सुविधा के लिए रोडवेज की तरफ से मेला स्पेशल बस की शुरूआत मंगलवार से की जा रही है।
डिमांड के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेंगी बस
रोडवेज महाप्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि मेला अवधि के दौरान यात्रियों की मांग के अनुसार बस की शुरूआत की गई है। बस की रवानगी और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय बस स्टैंड और मेला स्थल पर अलग से टीम तैनात रहेगी। मंगलवार सुबह 7 बजे इसकी रवानगी होगी। एक बस सुबह 10:30 बजे जो पहले से चल रही है वह रुटीन से चलती रहेगी। इस बस के चलने के बाद अगर यात्रियों की डिमांड बढ़ती है तो और बस सेवा को भी शुरू किया जा सकता है। लेकिन अभी एक बस को ही शुरू किया जा रहा है।
पहले चल रहीं बसें भी रहेंगी नियमित
मेला स्पेशल बसों के अलावा खाटू श्याम के लिए पहले से भी रोडवेज की बस चल रही हैं। इनमें दादरी डिपो की बस भी पहले से चल रही हैं। यह बस पूर्व निर्धारित समय अनुसार ही नियमित संचालित होंगी। यह बस सुबह 10.30 बजे से चलकर खाटू श्याम जा रही है। जो नियमित रूप से चलती रहेगी।