अवैध प्रवासियों पर गृह मंत्रालय सख्त, कहा- 30 दिन में साबित करें नागरिकता नहीं तो देश छोड़े
मधु आचार्य 'आशावादी'
RNE Network. बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध रूप से आए प्रवासियों पर गृह मंत्रालय सख्त नजर आ रहा है। गृह मंत्रालय ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को इन अवैध प्रवासियों के वेरिफिकेशन के लिए 30 दिन की समयावधि दी है। गृह मंत्रालय ने सख्त लहजे में कहा है कि अगर किसी प्रवासी के 30 दिन के भीतर सत्यापित नहीं होते है तो उन्हें देश के बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।