IPS TRANSFER : बीकानेर, जोधपुर, नागौर, उदयपुर समेत कई जिलों के एसपी बदले; गृह विभाग ने जारी किए आदेश
RNE Jaipur.
राजस्थान सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा 13 मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) सहित वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश में विभिन्न रेंज, जिलों और पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सरकार ने कई जिलों के एसपी बदलते हुए पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया है।
आदेश के अनुसार नागौर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को बीकानेर का नया एसपी लगाया गया है, जबकि बीकानेर के एसपी कावेन्द्र सिंह सागर को पुलिस मुख्यालय जयपुर में सिविल राइट्स में भेजा गया है। इसी तरह झुंझुनूं के एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय को एसपी नीमकाथाना लगाया गया है।
इसके अलावा श्रीगंगानगर के एसपी अनुज दूहन को उदयपुर, हनुमानगढ़ के एसपी हरी शंकर को श्रीगंगानगर तथा अलवर ग्रामीण की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी को आरएसी 12वीं बटालियन नई दिल्ली में कमांडेंट बनाया गया है।
सरकार ने कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त करते हुए प्रशासनिक संतुलन बनाने का प्रयास किया है। आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख तबादले (मुख्य जिलों में) :
मृदुल कच्छावा – एसपी नागौर से एसपी बीकानेर
कावेन्द्र सिंह सागर – एसपी बीकानेर से पुलिस मुख्यालय जयपुर
हरी शंकर – एसपी हनुमानगढ़ से एसपी श्रीगंगानगर
अनुज दूहन – एसपी श्रीगंगानगर से एसपी उदयपुर
प्रशांत किरण – एसपी नीमकाथाना से डीसीपी पश्चिम जयपुर
सत्कार सिंह – इंटेलिजेंस से एसपी कोटपूतली-बहरोड़
लक्ष्मण सावनवाल – एसपी करौली से एसपी जीआरपी अजमेर
केवल राम राव – आरएसी से एसपी जीआरपी जोधपुर