{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अंतरिक्ष मे एक और इतिहास रचने की कगार पर भारत, कैप्टन शुभांशु शुक्ला जाएँगे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

 
RNE Network. भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। देश अपनी अंतरिक्ष यात्रा में फिर से इतिहास लिखने वाला है। 4 दशक के बाद किसी भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अगले महीने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने का निर्णय हुआ है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मिशन में भारतीय सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भेजा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का पहला दौरा करने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा थे। सोवियत अंतरिक्ष यान पर 1984 की उनकी उड़ान के बाद चार दशकों में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले शुभांशु पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री होंगे।