{"vars":{"id": "127470:4976"}}

जयपुर में अचानक मौसम खराब की वजह से इंडिगो विमान रनवे छूकर दोबारा उड़ गया, पायलट ने जोखिम नहीं लिया

 

RNE,NETWORK.

हैदराबाद से जयपुर आ रहा इंडिगो का एक विमान बुधवार को अचानक बिगड़े मौसम के कारण पहली बार में रनवे पर लैंड नहीं कर सका। तेज बारिश, कम विजिबिलिटी और हवा के भारी दबाव के चलते पायलट को अंतिम क्षणों में लैंडिंग रोकनी पड़ी।


रनवे को लगभग छूने के बाद विमान ने तुरन्त दोबारा उड़ान भरी और करीब 44 मिनट तक जयपुर के आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित लैंडिंग की। इस फ्लाइट में करीब 120 यात्री सवार थे।


इंडिगो की फ्लाइट 913 बुधवार दोपहर अपने निर्धारित समय पर पहुंची थी। करीब 1.40 बजे विमान ने उतरने की प्रक्रिया शुरू की थी कि एयरपोर्ट के आसपास मौसम अचानक खराब हो गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए गो - अराउंड प्रक्रिया अपनाई।