{"vars":{"id": "127470:4976"}}

जैसलमेर बस अग्निकांड से हुई 29 वीं मौत, डेढ़ महीने के बाद अग्निकांड में घायल ने दम तोड़ दिया

 

RNE Network.

जैसलमेर में हुए भीषण बस अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा अभी तक भी नहीं थम रहा है। घटना के डेढ़ महीने बाद एक और घायल ने दम तोड़ दिया।
 

इसके बाद अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 29 हो गया है। 14 अक्टूबर को हुए हादसे में उबेदुला ( 50 ) पुत्र पुत्र सुमार खान भी गम्भीर रूप से झुलस गए थे। उनका जोधपुर स्थित एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष चल रहा था, आखिर कल उनकी मौत हो गयी। उबेदुला पोकरण स्थित गोमट गांव के रहने वाले थे। उनके निधन के बाद परिजन उनके शव को उनके पैतृक गांव गोमट लेकर आये। जहां उन्हें सुपुर्द - ए - खाक किया गया।