{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Jaipur Accident: तेज रफ्तार ट्रक के फुटपाथ पर चढ़ने से तीन बच्चों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल 

 

RNE Jaipur.

जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 200 फीट बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक के फुटपाथ पर चढ़ने से वहां खड़े तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक पहले सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए फुटपाथ पर चढ़ गया और वहां खड़े लोगों को चपेट मे ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।