- 01 एक बेड पर 06 नवजात,आग लगी फायर सिस्टम फेल, 10 जिंदा जले, इनमें कई खाक हो गए!
RNE Network. हॉस्पिटल के NICU में आग लगने से 10 नवजात बच्चे जिंदा जल जाने और कई गंभीर रूप से झुलस जाने की घटना से कोहराम मचा हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, आग इतनी गंभीर थी कि कई बच्चे पलंग पर ही खाक हो गए।
उनके अवशेष देख परिजनों का जो क्रंदन सुनाई दे रहा है वह भीतर तक हिल देता है। किसी का पहला बच्चा था जिसके कदम भी घर में नहीं पड़े। किलकारी नहीं सुनी और हॉस्पिटल के पालने में ही भस्म हो गया। किसी का बड़ी उम्र में मिन्नतों के बाद बच्चा हुआ था। ईश्वर ने सुनी लेकिन व्यवस्था ने उसे जिंदा नहीं रहने दिया।
दरअसल यूपी के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नियोनेटल केयर यूनिट (NICU) में शुक्रवार देर रात आग लगी थी। 10 बच्चों की आग से मौत हो गई।
बताया जाता है कि जिस वक्त NICU में आग लगी उस वक्त लगभग 70 बच्चे भर्ती थे। हालांकि आमतौर पर NICU में बेड की जगह क्रेडल (पालने) होते हैं। इस हॉस्पिटल में क्या स्थिति थी यह अभी जानकारी नहीं मिली है। संशय की वजह यह है कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किसी-किसी बेड पर 6-6 बच्चे थे। ऐसे में आग लगने के बाद स्थिति भयावह हो गई। कई बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे। तड़प रहे थे। बताया जाता है कि कुल18 बेड पर 54 बच्चे भर्ती थे।