{"vars":{"id": "127470:4976"}}

झुंझुनूं की बेटी मोक्षा अग्रवाल ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 43वीं रैंक

 

RNE Network.
 

जिले के चिड़ावा कस्बे की बेटी मोक्षा अग्रवाल ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में ऑल इंडिया 43वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता के साथ ही उनका चयन केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग—सीजीएसटी में इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। करीब 1 लाख 30 हजार अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल करना उनके समर्पण और अनुशासन को दर्शाता है।

मोक्षा ने तीन साल तक लगातार तैयारी की और इस दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। मोक्षा ने पारंपरिक करियर विकल्पों से अलग राह चुनते हुए एसएससी सीजीएल की तैयारी की और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा। पहले प्रयास में मनचाही सफलता नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा प्रयास कर यह मुकाम हासिल किया। मोक्षा की सफलता पर परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को बेटियों के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।