{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Jaipur Metro Extension : जयपुर में होगा मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, राजस्थान सरकार ने बताया नया प्लान 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मेट्रो का विस्तार होने वाला है। मेट्रो के विस्तार के लिए राजस्थान सरकार ने नया प्लान बताया है
 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मेट्रो का विस्तार होने वाला है। मेट्रो के विस्तार के लिए राजस्थान सरकार ने नया प्लान बताया है। इससे राजस्थान के बड़े क्षेत्र को मेट्रो से कवर किया जाएगा और लाखों लोगों को मेट्रो के विस्तार का फायदा मिलने वाला है। राजस्थान में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जयपुर मेट्रो के विस्तार की संभावनाओं की घोषणा की गई। मंत्री की तरफ से बताया गया कि जयपुर मेट्रो का जगतपुरा और वैशाली नगर तक मेट्रो चलाने की संभावना तलाशी जा रही है। 

मंत्री की तरफ से बताया किया कि जयपुर में जगतपुरा, वैशाली नगर सहित अन्य क्षेत्रों में मेट्रो के लिए संभावित  नया मेट्रो कॉरिडोर चिन्हित किए जाएंगे। सलाहकार स्तर पर संभावित मार्गों और आवश्यकताओं का अध्ययन करवाया जा रहा है। यदि फिजिबल हुआ तो मेट्रो का विस्तार किया जाएगा।

जयपुर से जाम रहित करने के लिए उठाया जा रहा है कदम 

मंत्री की तरफ से बताया कि जयपुर शहर में जाम को कम करने के लिए जयपुर मेट्रो फेज-2 का विस्तृत ट्रैफिक-ट्रांसपोर्ट अध्ययन, सर्वेक्षण और वित्तीय-आर्थिक विश्लेषण के आधार पर तैयार किया जा रहा है। प्रह्लादपुरा से टोडी मोड़ तक का मेट्रो कॉरिडोर ज्यादा यात्री भार वाले क्षेत्रों को जोड़ेगा, जो जयपुर को जाम से राहत देने की दिशा में ठोस कदम है।

जयपुर मेट्रो फेज 2 को जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मेट्रो के विस्तार के लिए फेज 2 का सर्वे हो चुका है। मेट्रो के फेज 2 की डीपीआर को तैयार करके केंद्रीय मंत्रिमंडल को मंजूरी के लिए भेजी हुई है। जहां पर राजस्थान सरकार को उम्मीद है कि जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल से इसकी मंजूरी मिल जाएगी। जयपुर में फेज 2 मेट्रो का विस्तार होने के बाद जाम से पूरी तरह से राहत मिल जाएगी। जयपुर मेट्रो फेज-2 की लंबाई लगभग 42.80 किलोमीटर होगी। इसमें कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें से 34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड होंगे।