{"vars":{"id": "127470:4976"}}

MLA डूंगरराम गेदर बारिश से बिगड़े हालात देखने गए, उनके गनमैन ने युवक को पीटा

 

RNE Shriganganagar-Bikaner.
 

Rajasthan में एक ओर जहां बारिश अब आफत बन रही है वहीं लोगों का गुस्सा भी बढ़ रहा है। बदइंतजामी से परेशान लोग जन प्रतिनिधियों के आगे रोष जाहिर कर रहे हैं। इस दौरान कई बार तनाव की स्थिति भी बन जाती है। ऐसी ही स्थिति बीकानेर संभाग में भी देखने को मिली। जहां विधायक के गनमैन को एक युवक को थप्पड़ मारना पड़ा।

विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

दरअसल श्रीगंगानगर में कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर बारिश से बिगड़े हालात देखने गए थे। इसी दौरान विधायक के गनमैन ने युवक को थप्पड़ मारा और धक्का देकर गिरा दिया। थप्पड़ मारने से पहले गनमैन और में धक्का-मुक्की हुई थी।
 

बार-बार पिस्टल टच का आरोप : 
 

घटना के बाद विधायक डूंगरराम गेदर ने कहा, शहर के वार्ड नंबर-42 में जल भराव की समस्या को देखने गया था। वहां लोगों की समस्याओं को सुन रहा था। इस दौरान युवक अजय ने गनमैन की पिस्टल को छूने का प्रयास किया। गनमैन ने युवक को टोका मगर वह नहीं माना। इस पर गनमैन ने एक बार उसे धमकाया। मगर युवक कुछ लोगों के उकसाने पर गनमैन से उलझने लग गया। इस पर गनमैन को तैश आ गया और थप्पड़ मार दी। विवाद बढ़ पर विधायक और पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सलीम मोहम्मद कुरैशी ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।