राजस्थान विधानसभा सत्र से पहले विधायकों की सक्रियता, 2000 से ज्यादा सवाल पहुंचे
Updated: Aug 18, 2026, 10:04 IST
RNE Network.
सोहलवीं राजस्थान विधानसभा का छठा सत्र 20 अगस्त से आरम्भ हो रहा है। इस सत्र को लेकर सत्ता व विपक्ष के विधायक इस बार कुछ ज्यादा ही सक्रिय नजर आ रहे हैं। सत्र आरम्भ होने से पहले ही विधानसभा सचिवालय के पास सवालों की झड़ी लग गयी है।
आमतौर पर विधायकों पर निष्क्रिय रहने के आरोप लगते हैं। समाचार पत्रों में यह खबर बनती है कि कौन विधायक इस सत्र में कितने दिन विधानसभा में आया। उसकी उपस्थिति का क्या प्रतिशत रहा। उसकी कितनी भागीदारी रही और उसने कितने सवाल किए। कितनी चर्चाओं में भाग लिया।
इस सत्र के आरम्भ होने से पहले ही विधायकों की सक्रियता नजर आने लगी है। 20 अगस्त से छठा सत्र शुरू होगा मगर विधानसभा सचिवालय के पास सवाल आने का सिलसिला तेज हो गया है। अब तक सचिवालय को 2000 से अधिक सवाल प्राप्त हो चुके हैं।