{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव फिर टलने के आसार, सरकार ने कोर्ट से मांगा और समय

 

RNE Network.

राजस्थान में स्थानीय निकाय व पंचायत राज के चुनाव फिलहाल जल्द होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। राज्य सरकार ने चुनाव कराने के लिए कोर्ट से एक बार फिर समय मांग लिया है। सरकार की इन चुनावों की तैयारी पूरी नहीं हो पाई है।
 

प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों के चुनाव 31 जुलाई तक कराने के हाईकोर्ट के आदेश के बीच राज्य सरकार ने समय सीमा बढ़ाने के लिए नया प्रार्थना पत्र दायर किया है। मतलब अभी भी वे सब तैयारियां नहीं हुई है जो इन चुनावों के लिए बहुत जरूरी है।
 

सरकार ने कहा कि वार्ड परिसीमन और मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन ओबीसी राजनैतिक आरक्षण आयोग की अंतिम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। आयोग ने सरकार को बताया है कि सर्वे 23 जुलाई तक पूरा होगा और अंतिम रिपोर्ट 14 अगस्त तक मिलने की संभावना है।