मस्क ने रचा इतिहास, 400 अरब डॉलर पहुंची संपत्ति
Dec 12, 2024, 10:38 IST
RNE Network दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने एक और इतिहास रच दिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क की कुल संपत्ति बढ़कर 400 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। मस्क यह आंकड़ा छूने वाले पहले व्यक्ति है। यह उपलब्धि उनकी कम्पनियों टेस्ला और स्पेसएक्स के मूल्यांकन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के कारण हुई। वहीँ फोर्ब्स के मुताबिक मस्क की कुल संपत्ति 368 अरब डॉलर आंकी गई है। मस्क के बाद जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी है। उनकी संपत्ति 244 अरब डॉलर है।