Mustard Price Hike: सरसों की कीमतों में 1200 रूपए का उछाल, मालामाल होंगें सभी किसान, जानें आज प्रति क्विंटल मंडी भाव
Mustard Price Hike: किसानों के लिए इस वक्त कि बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि राजस्थान में यकायक उछले सरसों के दामों ने किसानों के चेहरे खिल उठे है। बता दे कि सरसों के भाव 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल को पार कर गई। नई मंडी स्थित सरसों मंडी में किसानों कि मौज करा दी है /
वहीँ बढ़ते भाव को देख मंडी में लगातार किसान पहुँच रहे है। बता दे कि सरसों मंडी में अधिक दाम मिलने के कारण सरसों की खूब आवक हो रही है। आलम यह था कि शहर में ज्यादा ट्रेक्टर ट्रॉलियां अधिक आने से करीब डेढ़ तक जाम लगा रहा।
प्रति क्विंटल सरसों का भाव
जानकारी के अनुसार बता दे कि अधिक दाम मिलने के कारण किसान इस समय मंडी में सरसों लेकर आ रहे हैं, जहां पहले मंडी में दो और तीन हजार कट्टे आ रहे थे। वहीं सरसों के भाव 7121 रुपए प्रति क्विंटल होने के कारण 25 हजार कट्टे आए।
45 दिनों में 1200 सौ रुपए की आई तेजी
जानकारी के अनुसार बता दे कि सरसों के दाम डेढ़ माह पहले 5900 से 6000 हजार रुपए के दाम थे। डेढ़ माह में 1200 सौ रुपए की तेजी आई है। अब तक 1400 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
इस साल सरसों का पैदावार हैं कम
व्यापारी भूपेन्द्र गोयल ने बताया कि तेजी का कारण पिछले साल की अपेक्षा पैदावार कम है। वहीं सरकार के पास सरसों की आवक कम है।