{"vars":{"id": "127470:4976"}}

नागौर - मेड़ता कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी, बीकानेर में जांच पूरी

Court Threats: बीकानेर कोर्ट का चप्पा, चप्पा छाना कुछ संदिग्ध नहीं मिला
 

RNE Bikaner- Nagaur.
Rajasthan में एक के बाद एक कई कोर्ट को उड़ाने की धमकी वाले मेल मिले हैं। इनमें बीकानेर, छत्तरगढ़, नागौर, मेड़ता के कोर्ट शामिल है। बीकानेर में धमकी के बाद कोर्ट परिसर के चप्पे चप्पे पर पुलिस ने जांच की है। यहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, न्यायिक अधिकारियों और पक्षकारों आदि का कोर्ट में प्रवेश शुरू हो गया है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अजय पुरोहित ने इस संबंध में अधिवक्ताओं,  न्यायिक कर्मचरियों के साथ पक्षकारों के लिए भी सूचना जारी की है।
अध्यक्ष पुरोहित का कहना है, न्यायालय परिसर में एएससी टीम व सनिफर डॉग, एंटी सबोटाज टीम के साथ विभिन्न जाँच एजेसियो द्वारा अपनी जाँच पूर्ण कर ली गई है। एजेसियो को कोई संदिग्ध वस्तु न्यायालय परिसर में नहीं मिली है। ऐसे में अब न्यायालय में प्रवेश कर सकते हैं। अध्यक्ष पुरोहित का कहना है, जो अधिवक्ता अपने घर चले गए हैं उनके किसी मामले में संबधित न्यायालय द्वारा उनके विपरित आदेश नहीं किया जाएगा। 

नागौर-मेड़ता में धमकी

दूसरी ओर नागौर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।  धमकी की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। वकील और कर्मचारी एहतियातन कोर्ट से बाहर निकल गए। 
सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया। देखते ही देखते कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बम निरोधक दस्ता और विस्फोटक टीमों को मौके पर बुलाया गया। कोतवाली थाना अधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि सघन जांच जारी हैं। पुलिस के मुताबिक डीजे कोर्ट को मेल के जरिए धमकी मिली थी।