Nagaur की हेल्थ टीम का राज्यस्तर पर सम्मान, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में तीसरा स्थान!
Jaipur : नागौर के CMHO डॉ. धीरज बिस्सा, डॉ. राधेश्याम रोझ, पंकज शर्मा सम्मानित, जानिए क्यों!
Rudra News Express Nagaur.
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में नागौर जिले को राज्यस्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
समारोह में नागौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. धीरज बिस्सा और जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मनोचिकित्सक डॉ. राधेश्याम रोझ को सम्मान प्रदान किया गया। इसी समारोह में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, नागौर में कार्यरत साइकियाट्रिक केयर नर्स पंकज शर्मा को भी राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
ऑनलाइन शपथ - मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश :
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नागौर जिलेभर में ऑनलाइन शपथ गतिविधि आयोजित की गई। इसमें चिकित्सा अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, उन्हें सहयोग एवं सम्मान देने तथा आवश्यकता होने पर विशेषज्ञों से परामर्श और उपचार लेने का संदेश दिया गया।