जैसलमेर से बाड़मेर, जोधपुर व अजमेर के लिए नई रोडवेज बसें 1 अप्रैल से होंगी शुरू
Mar 28, 2026, 12:30 IST
RNE Network.
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने पश्चिमी राजस्थान के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए 1 अप्रैल से जैसलमेर से बाड़मेर, जोधपुर और अजमेर के लिए नई रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है।
निगम के इस फैसले से क्षेत्र के दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही पर्यटन, शिक्षा और व्यापारिक गतिविधियों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को भी बेहतर और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
नई बस सेवाओं के संचालन से जैसलमेर सहित आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे यात्रियों को समय की बचत के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।