{"vars":{"id": "127470:4976"}}

श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठा हुए ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, 50 से अधिक लोग घायल

 

RNE, NETWORK.

जयपुर के जालसू के ग्राम मोड़ी के श्मशान में शुक्रवार को अंतिम संस्कार के समय मध्यमक्खियो के हमले में 50 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का जालसू, चौमूं व जाहोता के अस्पतालों में इलाज कराया गया।
 

मोड़ी गांव में मुसानियों की ढाणी निवासी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी थी, जिसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। तभी धुंए के चलते पेड़ पर छते पर बैठी मधुमक्खियो ने लोगों पर हमला कर दिया। 
 

करीब आधा - पौने घन्टे तक अफरा - तफरी का माहौल रहा। मधुमक्खियों के हमले में 50 से अधिक लोग जख्मी हो गए, जिन्हें निजी वाहनों से जालसू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , जाहोता और चौमूं के निजी अस्पताल में पहुंचाया। उपचार के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया।