निजी बस हड़ताल रात को खत्म हुई, बसों का संचालन शुरू, प्रमुख मांगों पर सहमति बनी
Feb 27, 2026, 08:59 IST
RNE Network.
प्रदेश में पिछले 4 दिन से चल रही निजी बसों की हड़ताल गुरुवार रात को समाप्त हो गयी। इसके बाद गुरुवार रात से ही बसों का संचालन शुरू हो गया।
इससे पहले 3 दिन तक निजी बस ऑपरेटरों और सरकार के बीच वार्ता हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद फिर कल रात को 10 बजे परिवहन मुख्यालय में परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा, कलेक्टर जितेंद्र सोनी के साथ बस ऑपरेटर्स की बात हुई।
वार्ता में सहमति बनी की विधानसभा के बाद मांगों पर विचार किया जायेगा। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट से सम्बंधित हो रही कार्यवाही को लेकर नियम संशोधन को लेकर परिवहन मंत्रालय को पत्र लिखा जायेगा। इसके अलावा अन्य मांगों पर कानूनी राय लेकर समाधान किया जायेगा।