{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राज्य में पीटीआई की भर्ती टल गई, प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों को लगा है इससे झटका

 

RNE Network.

राज्य के उन बेरोजगारों को बड़ा झटका लगा है जिन्होंने पीटीआई की भर्ती के लिए तैयारी की हुई है। इन अभ्यर्थियों की इस भर्ती से बड़ी उम्मीद थी और वे पूरी तरह से लंबे समय से भर्ती की तैयारी कर रहे थे।
 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका देते हुए पीटीआई ( शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ) भर्ती परीक्षा टाल दी है। पहले यह परीक्षा आगामी 13 सितम्बर को प्रस्तावित थी। 
 

भर्ती के जरिये करीब 1000 पीटीआई पदों पर नियुक्तियां होनी थी। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि भर्ती नियमों को लेकर शिक्षा विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग से जवाब मिलने के बाद ही भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। ऐसे में सितम्बर में परीक्षा नहीं होगी। बोर्ड अब अप्रेल 2027 में परीक्षा कराने का प्रयास करेगा।