{"vars":{"id": "127470:4976"}}

सुसाइड विवाद में छिन गया मंत्री पद, पंजाब के परिवहन मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा

 

RNE Network.

एक अधिकारी के सुसाइड के मामले में पंजाब के परिवहन मंत्री को इस्तीफा देना पड़ गया है। अधिकारी ने सुसाइड से पहले एक  विडियो बनाया और उसमें कहा कि मंत्री ने किसी टेंडर को लेकर उन्हें परेशान किया है। 
 

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर को वेयरहाउस अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड विवाद के बाद इस्तीफा देना पड़ गया है। वायरल वीडियो में रंधावा ने मंत्री पर परेशान करने के आरोप लगाए थे । इस वीडियो के बहुत तेजी से वायरल होने व रंधावा के सुसाइड के कारण पंजाब की सरकार पर दबाव पड़ा और परिवहन मंत्री भुल्लर को इस्तीफा देना पड़ा।