{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Railway News : रामदेवरा-जैसलमेर आए यात्रियों को वापसी के नहीं मिल रहे टिकट, हावड़ा तक इकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाई

 

RNE Jaisalmer-Bikaner. 

ग्रीष्मावकाश के दौरान ट्रेनों में बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए जैसलमेर-हावड़ा (एकतरफा) स्पेशल ट्रेन का शनिवार को संचालन किया गया। 

इस विशेष ट्रेन के संचालित होने से राजस्थान से पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली। साथ ही धार्मिक नगरी रामदेवरा आए यात्रियों को विशेष ट्रेन से बेहद फायदा मिलेगा। देश के विभिन्न कोनों से आए बाबा के भक्तों के लिए विशेष ट्रेन उपयोगी साबित हुई।  

यह विशेष ट्रेन मार्ग में रामदेवरा, फलोदी, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय,भबुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया,  कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, आसनसोलदुर्गापुर, वर्द्धमान तथा बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।