Rajasthan: 183 RAS अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में भी बदलाव, खाजूवाला-पूगल-नोखा के SDM बदले
Rudra News Express Jaipur- Bikaner.
राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 183 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को राज्यहित में तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस तबादला सूची में जिला प्रशासन, उपखंड अधिकारी (SDM), अतिरिक्त जिला कलेक्टर, नगर निकाय, विकास प्राधिकरण और विभिन्न विभागों में तैनात RAS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। आदेश में कई अधिकारियों को रिक्त पदों पर भी लगाया गया है।
बीकानेर में भी बड़ा बदलाव :
तबादला सूची में बीकानेर / के कई महत्वपूर्ण पद प्रभावित हुए हैं। प्रभजोत सिंह गिल को उपखंड अधिकारी, खाजूवाला के पद पर ही नई तैनाती दी गई है। प्रभजोत सिंह गिल वर्तमान में मूंडवा के उपखंड अधिकारी थे। वे अब खाजूवाला में पंकज गढ़वाल के स्थान पर जिम्मेदारी संभालेंगे। पंकज गढ़वाल, जो खाजूवाला के SDM थे, अब उपखंड अधिकारी फतेहपुर (सीकर) होंगे।
पूगल में भी बदला SDM :
सत्यनारायण, वर्तमान उपखंड अधिकारी टिब्बी (हनुमानगढ़), को उपखंड अधिकारी पूगल (बीकानेर) लगाया गया है। वे दिव्या बिश्नोई के स्थान पर जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही दिव्या बिश्नोई को उपखंड अधिकारी आऊ (फलोदी) लगाया गया है।
नोखा में नई SDM की तैनाती :
प्रिया बजाज को सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, श्रीगंगानगर से उपखंड अधिकारी नोखा (बीकानेर) नियुक्त किया गया है। वे निधि उदासरिया के स्थान पर कार्यभार संभालेंगी। वहीं निधि उदासरिया को उपखंड अधिकारी लोहावट (फलोदी) लगाया गया है।
हनुमानगढ़ में भी बदलाव :
श्याम सुंदर बेनीवाल को बीकानेर में सहायक भू-प्रबंध अधिकारी के पद से उपखंड अधिकारी हनुमानगढ़ लगाया गया है। मणी लाल तीरगर को उपखंड अधिकारी साबला (डूंगरपुर) नियुक्त किया गया है।
कई जिलों के ADM और जिला स्तरीय अधिकारी भी बदले :
महावीर खराड़ी को अतिरिक्त आयुक्त (II), टीएडी, उदयपुर।
योगेश कुमार श्रीवास्तव को महाप्रबंधक, गंगानगर शुगर मिल्स।
नरेश बुनकर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, सीलिंग न्यायालय, पाली।
हरफूल पंकज को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं ADM, अलवर।
राजवीर सिंह चौधरी को सचिव, नगर विकास न्यास, सीकर।
अशोक कुमार शर्मा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं ADM, कोटपूतली-बहरोड़।
ओम प्रकाश सहारण को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं ADM (शहर), जोधपुर।
राजकुमार कस्वा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं ADM, राजसमंद।
अरविंद शर्मा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं ADM, भरतपुर।
राजीव शर्मा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं ADM, दौसा।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू :
कार्मिक विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये स्थानांतरण एवं पदस्थापन तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार संभालने की सूचना संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं।
राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को देखते हुए यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बड़ी संख्या में SDM और जिला स्तरीय अधिकारियों के बदले जाने से आने वाले दिनों में जिलों और उपखंडों के प्रशासनिक कामकाज पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।