{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan 65 IAS Transfer : निशांत जैन बीकानेर कलेक्टर, जितेंद्र सोनी सीएम-DIPR सेक्रेटरी

CMO के अधिकांश अधिकारी बदले
संदेश नायक जयपुर के कलेक्टर, नमित मेहता आबकारी आयुक्त 
नम्रता वृष्णि  को विशिष्ट सचिव, खान और पेट्रोलियम विभाग का जिम्मा
जानिए किसे परफॉर्मेंस का पुरस्कार 
 

RNE Jaipur. 
 

हालांकि राजस्थान के प्रशासनिक ढांचे में भजनलाल सरकार लगातार बदलाव करती जा रही है लेकिन मंगलवार देर रात 65 IAS का ट्रांसफर करने के साथ ही प्रदेश के 25 जिला कलेक्टर बदल दिए। CMO में भारी फेरबदल करने के साथ ही सचिव स्तर के अधिकारियों को भी इधर-उधर किया गया है। इनमें जहां कइयों को परफॉर्मेंस का तोहफा मिला है वहीं कइयों को ठंडे बस्ते में भी डाला गया है।

बीकानेर में निशांत जैन को कलेक्टर बनाने के साथ बीकानेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का चार्ज भी दिया है। निशांत जैन अब तक जयपुर विकास प्राधिकरण में सचिव थे। टीना डाबी को बाड़मेर से टोंक कलेक्टर, और संदेश नायक को जयपुर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जितेंद्र सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव और डीआईपीआर सचिव बनाया गया है।

CMO में बड़ा बदलाव, नए चेहरे शामिल : 
 

जितेंद्र सोनी को जयपुर कलेक्टर से हटाकर बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें इसके साथ ही डीआईपीआर सचिव भी बनाया गया है। इसके साथ ही संदेश नायक को जयपुर कलेक्टर, मुकुल शर्मा को सीकर कलेक्टर से मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव, उत्सव कौशल और अमित शर्मा को संयुक्त सचिव बनाया गया है। रिया डाबी, रजत यादव, अक्षत सिंह को CMO में OSD बनाया गया गया है। सीकर के कलेक्टर मुकुल शर्मा का CMO में जाना भी चर्चा में है, खासकर वन मंत्री के साथ विवाद के बाद यह पोस्टिंग अहम मानी जा रही है।

नमित मेहता आबकारी आयुक्त : 
 

इनके अलावा कुछ महत्वपूर्ण तबादलों में नमित मेहता का ट्रांसफर भी शामिल हैं। मेहता फिलहाल उदयपुर कलेक्टर थे। अब उन्हें आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इनका मुख्यालय उदयपुर ही रहेगा। इसके साथ कन्हैयालाल स्वामी को जोधपुर संभागीय आयुक्त, नकाते शिवप्रसाद मदन को अक्षय ऊर्जा निगम का MD, नम्रता वृष्णि को खान एवं पेट्रोलियम विभाग में विशिष्ट सचिव बनाया गया है। 

जानिए किस जिले में कौन कलेक्टर : 
 

  • जयपुर – संदेश नायक
  • जोधपुर – आलोक रंजन
  • उदयपुर – गौरव अग्रवाल
  • बाड़मेर – चिन्मय गोपाल
  • बीकानेर – निशांत जैन
  • टोंक – टीना डाबी
  • पाली – रविंद्र गोस्वामी
  • नागौर – देवेंद्र कुमार
  • श्रीगंगानगर – अमित यादव
  • चित्तौड़गढ़ – डॉ. मंजू