{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan Vidhansabha : मंत्री खींवसर बोले, मां-बाप ने अपनी खांसी की दवाई बच्चों को दे दी इससे हुई मौतें! 

मंत्री ने माना खांसी की दवाई से बच्चों की मौतें हुई लेकिन सरकार दोषी नहीं! जानिये क्यों!
 

RNE Jaipur.
 

खांसी की दवाई से बच्चों की मौत होने का मुद्दा बुधवार राजस्थान विधानसभा मंे गरमाया। इस मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष मंे जमकर बहस हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर ने जवाब टालना चाहा तो नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली हस्तक्षेप करते हुए उठ खड़े हुए। गरमाते माहौल के बीच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री खींवसर ने हालांकि माना कि राजस्थान मंे ज्यादा नहीं चार-पांच बच्चों की मौत हुई लेकिन इसके लिए सरकार दोषी नहीं है। मंत्री खींवसर ने सरकार को निर्दोष बताते हुए मौतों की जो वजह बताई वह काफी हैरान करने वाली है।

विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

दरअसल विधायक हरिमोहन शर्मा ने सरकार को आपूर्ति हो रही दवाइयों और उनके वितरण से जुड़ा प्रश्न विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उठाया। पूरक प्रश्न के जरिये उन्हांेने यह सवाल किया कि राजस्थान मंे खांसी की दवाई से कितने बच्चों की मौत हुई और सरकार ने इस पर क्या कार्यवाही की।  यह मामला उठाया तो चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर ने यह कहते हुए टालने की कोशिश की कि यह मूल प्रश्न से जुड़ा हुआ नहीं है। इस पर हरिमोहन शर्मा के सपोर्ट मंे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली उठ खड़ंे हुए। जूली ने प्रश्न के बिन्दु संख्या चार का जिक्र करते हुए कहा, इस बिन्दु के दायरे में यह सवाल बनता है।
 

मंत्री ने कहा, इसलिए हुई मौतें:
 

चिकत्सा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर ने माना कि राजस्थान मंे चार-पांच बच्चों की मौत हुई है। उन्होंने कहा ये सभी मौतें ऐसे बच्चों की हुई जिनके माता-पिता ने अपनी दवाई बच्चों को दे दी। इससे छोटे बच्चों के लिए दवाई की ओवर डोज हो गई और उनकी मौत हो गई। उन्हांेने कहा, जिनकी मौतें हुई उनमें से किसी ने सरकारी हॉस्पिटल और डॉक्टर को नहीं दिखाया था। ऐसे मंे इन मामलों के लिए सरकार दोषी नहीं है।